दो खड़े ट्रक में पीछे से अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर
थाना क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ी के निकट दो खड़े ट्रक में एक ट्रक ने पीछे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक में बैठे ड्राइवर व कं को गंभीर चोट आई और क्लीनर को गाड़ी के मलवा से निकलकर सीएचसी पहुंचाया गया। ड्राइवर ट्रक की केबिन में फंस गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और सूचना कर इलाका पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे हुए ड्राइवर को निकालने का प्रयास किया। परंतु वह असफल रहे। तत्काल हाइड्रा मशीन को बुलवाया गया और कई घंटे की मशक्कत के बाद गाड़ी की केबिन की चद्दर काटकर ड्राइवर को सकुशल बाहर निकल गया।@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें