शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मनाया, किया गया बच्चों का टीकाकरण
मोहल्ला ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक सिकंदराराऊ डॉ आरके वर्मा के निर्देशानुसार बच्चों का टीकाकरण किया गया। एएनएम अंजू गौतम द्वारा स्कूल के बच्चों को टिटनेस के टीके लगाए गए।
उन्होंने बच्चों को समझाते हुए कहा कि टीकाकरण भारत सरकार का कार्यक्रम है। टीका लगवाने से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है। बल्कि टीकाकरण स्वस्थ जीवन के लिए अत्यधिक आवश्यक है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी, शरद शर्मा, श्रीकृष्ण दीक्षित, विशाल पचौरी, उत्कर्षवर्ती पाठक , आशुतोष उपाध्याय , विवेक, निशा नाज, निशा खान , निशा शर्मा, अर्चना यादव, सारिया अंसारी, अनम मलिक, प्रीति आदि मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें