हर्ष फायरिंग के मामले में दरोगा ने दर्ज कराई रिपोर्ट, विडियो की तलाश
एटा। हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस में अपनी तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई है। दरोगा ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। घरवालों में पटाखे चलने से लगने की बात कही है । पुलिस विडियो को तलाश कर रही है।बता दे कि थाना जैथरा के गांव वीरवानी निवासी शीला देवी को शुक्रवार शाम को मेडिकल कॉलेज लाया गया था। हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगना बताया गया था। मामले में दरोगा संजीव कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है जांच करने के लिए पुलिस शनिवार को घर पहुंची। घायल महिला और घरवाले नही मिले थे। आगरा में उपचार कराने गए है। पूरे मामले में पुलिस का कहना है की घायल के घरवालों से पूछताछ की गई तो उन्होंने यह कहा हैं की चोट गोली लगने से नहीं लगी है । वपटाखे चलने से चोट लगी है। एसओ राजकुमार सिंह का कहना है मामले में दरोगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। विडियो भी तलाश किए जा रहे है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें