चौमुखी महादेव की कृपा से पूर्ण होती है सभी की मनोकामना
गौसगंज मोहल्ले में स्थित चौमुखी महादेव बाबा का मंदिर पिछले 400 सालों से स्थित है। महंत श्याम गोस्वामी जी ने बताया की राजा महाराजाओं के जमाने से यह मंदिर सिकंदराराऊ के गौसगंज मोहल्ले में स्थित है। इस मंदिर की विशेषताएं बहुत निराली है जो भक्त अपनी मनोकामना लेकर आता है उन भक्तों की चौमुखी मंदिर पर मनोकामना पूरी होती है ।
महंत श्याम गोस्वामी ने बताया कि मंदिर के मुख्य द्वार पर पूर्वजों द्वारा लिखा गया एक अलग भाषा में उल्लेख है बताया जाता है कि यह उल्लेख पिछले 400 साल पुराना है। मंदिर परिसर में रोजाना भव्य आरती एवं प्रसादी का भी वितरण कराया जाता है । मुख्य तौर पर शिवरात्रि के दिन मंदिर परिसर में चौमुखी शिवजी की प्रतिमा पर रुद्राभिषेक एवं दूर-दूर से आए हुए भक्तों द्वारा कावर से एवं अलग-अलग रूप में अभिषेक भी किया जाता है । वहीं चौमुखी मंदिर की आस्था माने तो महंत श्याम गोस्वामी जी ने बताया जिन भक्तों की रोजी काया हो जाती है । चौमुखी शिवजी की आराधना करने से वह निरोग हो जाता है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें