सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये 3 अभियुक्त को गिरफ्तार

 हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये 3 अभियुक्त को  गिरफ्तार 

हाथरस। 

थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत हुईं हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये 3 अभियुक्तों को  गिरफ्तार किया है। वहीं निशादेही से आलाकत्ल बरामद किया है। 


  बता दें कि दिनांक 13.11.2023 को वादी योगेन्द्र पुत्र तेज सिंह निवासी नवावपुर थाना हसायन जनपद हाथरस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ पर सूचना दी कि वादी का भाई सतीश चन्द्र(उम्र करीब 34 वर्ष) अपनी ईको गाडी सं0 UP86 AH8570 स्वयं व ड्राईवर रखकर चलाता था । दिनांक 12.11.2023 को समय करीब 14.00 बजे वादी के भाई के मोबाइल पर फोन आने पर खराब गाडी को ठीक होने पर गाडी लेने गया था । दिनांक 13.11.2023 को समय सुबह करीब 06.00 बजे वादी को जानकारी हुई वादी के भाई की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गयी है । वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर मु0अ0सं0 696/23 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत किया गया था । 

उक्त घटना में पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय व अन्य अधिकारीगणों द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ डा आनन्द कुमार के नेतृत्व में घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया तथा एसओजी टीम व स्वॉट टीम को भी लगाया गया था । पुलिस टीम द्वारा घटना के सभी तथ्यों पर विवेचना करते हुये सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का अवलोकन किया गया व अन्य लाभप्रद साक्ष्य संकलित किये गये । जिसके क्रम में दिनांक 16.11.2023 को अथक-प्रयासोपरान्त संकलित साक्ष्यों, धरातलीय अभिसूचना संकलन, सर्विलांस सेल की टेक्निकल इंटेलिजेंस, सीसीटीवी कैमरे आदि से प्राप्त लाभप्रद सूचना के संकलन से  घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये 3 अभियुक्तों जितेन्द्र उर्फ जीतू यादव पुत्र कृपाल सिंह निवासी नगला बिहारी थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस , प्रेमवीर यादव पुत्र स्व. धर्मवीर निवासी नगला बिहारी थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस , यादराम पुत्र मारते निवासी नगला बिहारी थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को जाऊ नहर पुल से गिरफ्तार किया गया है, जिनकी निशादेही पर आलाकत्ल पाना, पेंचकस व ईंट का अध्धा आदि बरामद हुए हैं ।

 गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ जीतू द्वारा पूछताछ पर जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि वह मृतक सतीश चन्द्र उपरोक्त की ईको गाडी किराये पर चलाता था । दिनांक 12.11.2023 को ईको गाडी खराब हो जाने पर आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू व मृतक सतीश चन्द्र ने उसे हाथरस जंक्शन में सही कराया, इसके बाद आरोपी जितेन्द्र व मृतक सतीश चन्द्र ने यादराम व प्रेमवीर के साथ ग्राम नगला बिहारी को मुडने वाले रोड पर गाडी में बैठकर शराब पी थी । शराब के नशे में मृतक सतीश ने आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू को थप्पड मार दिया, जो आरोपीगणों को बहुत बुरा लगा । जिसेक उपरान्त आरोपीगणों ने उसकी हत्या कर दी ।

@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...