गांव जरेरा में छत गिरने से मां बेटा घायल
कोतवाली क्षेत्र के गांव जरेरा में छत गिरने से मां बेटा घायल हो गए । दोनों को इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
हसायन कोतवाली की पुलिस चौकी जरेरा के अंतर्गत गाँव जरेरा में बनवारी लाल की पत्नी मछला देवी और पुत्र बॉबी उम्र 17 वर्ष अपने घर में बैठे हुए थे। जिनकी पक्के मकान की छत अनायास गिर गई। जिसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । छत गिरते ही आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े पडे। काफी प्रयास के बाद दोनों को मलवे से बाहर निकाला गया। जिनकी हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें