21 जून को मनाया जाएगा दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस डीएम ने अधिकारियों के साथ जूम बैठक कर दिए निर्देश
एटा। शासन के निर्देशों के अनुपालन में 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जा रहा है। आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इस वर्ष के अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 की थीम ““योग फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी योग स्वयं एवं समाज के लिए“ रखी गई है। लोगों को आयुष कवच ऐप डाउनलोड कराकर योग करने के लिए प्रेरित किया जाए और योग करते हुए फोटो क्लिप आयुष कवच ऐप पर अपलोड किया जाए। डीएम ने बुधवार को योग दिवस से जुड़े संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर योग दिवस के सफल आयोजन हेतु दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से योग को जन-जन के आरोग्य का माध्यम बनाये जाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मानाया जाता है। जनपद मुख्यालय पर योग सप्ताह के प्रथम दिन 15 जून को योग सप्ताह का शुभारम्भ आर्षगुरूकुल जनपद एटा में किया गया। तहसीलों ब्लाकों एंव ग्राम पंचायतों में भी शुभारम्भ कार्यक्रमों का आयोजन सामूहिक योगाभ्यास कराते किया गया। मुख्यालय पर 21 जून को प्रातः 06 बजे से दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पं० गोविन्द बल्लभ पंत स्पोर्टस स्टेडियम पर किया जायेगा। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की फोटो एवं प्रतिभागियों की संख्या का विवरण आयुष कवच ऐप पर अपलोड किया जायेगा। उक्त ऐप को प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें