पुलिस ने वाहनों से 40 हूटर, प्रैशर हार्न, 1 लाल-नीली बत्ती व 8 ब्लैक फिल्म उतरवाई, 311 वाहनों का चालान कर सम्मन शुल्क वसूला
शासन की मंशानुरूप यातायात अपराधों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में हाथरस पुलिस द्वारा हूटर सायरन, प्रैशर हॉर्न, लाल-नीली बत्ती, ब्लैक फिल्म इत्यादि लगे दो पहिया व चार पहिया तथा ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की गई।
अभियान के दौरान हाथरस पुलिस द्वारा वाहनों से 40 हूटर, प्रैशर हार्न, 1 लाल-नीली बत्ती व 8 ब्लैक फिल्म उतरवाई गई तथा जब्तीकरण की कार्यवाही की गई ।अभियान के दौरान करीब 350 वाहनों को चैक किया गया जिसमें कुल 311 वाहनों का चालान किया गया, तथा 3,88,000/- समन शुल्क वशूल किया गया । साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
शासन की मंशानुरूप यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने एवं बढ़ती हुई सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु यातायात अपराधों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात हिमांशू माथुर के नेतृत्व में प्रभारी यातायात अखिलेश कुमार बघेल मय यातायात पुलिस तथा थाना मुरसान व सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा जनपद में विभिन्न स्थानों पर प्राइवेट वाहनों पर हूटर, सायरन, लाल-नीली बत्ती हटवाई गई तथा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, काली फिल्म, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जाति, सम्प्रदाय सूचक शब्द लिखे वाहनों, तथा ओवर स्पीड वाहनों की स्पीड लेजर गन से चेकिंग की गई । इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई तथा बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए सड़क पर चलते समय हमेशा दो पहिया वाहन पर हेलमेट व चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट लगाकर चलें, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में वाहन को निर्धारित गति में चलायें, नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें, वाहनों में काली फिल्म, प्राइवेट वाहनों पर लाल-नीली बत्ती, हूटर, सायरन व पुलिस कलर्स का प्रयोग न करें तथा गलत दिशा में वाहन न चलायें । दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें ।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें