पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा थाना हाथरस गेट का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट सतेन्द्र राघव, निरीक्षक अपराध शमीम अहमद एवं थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहें ।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, मैस, उपनिरीक्षक हॉस्टल, महिला/पुरूष बैरक, थाना परिसर आदि का भ्रमण किया गया तथा सम्बन्धित को समुचित साफ-सफाई एवं रंगाई-पुताई व रखरखाव हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान माल मुकदमाती के सही रख-रखाव हेतु तथा लावारिस वाहनों की माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर नीलामी कराने एवं MV ACT में सीज वाहनों के मालिकों से सम्पर्क कर जल्द से जल्द निस्तारित कराने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट को निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई तथा उनके द्वारा थाने के अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर आदि का अवलोकन किया गया तथा रजिस्टरों को अध्याविधिक करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं की प्रभावी रोकथाम हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट को दिन व रात्रि में नियमित रूप से फुट पैट्रोलिंग करने तथा बैंक, एटीएम, वित्तीय व व्यापारिक प्रतिष्ठानों की नियमित चैकिंग करने एवं एन्टी रोमियों टीम को स्कूल, कॉलेज आदि के आस-पास भ्रमणशील रहकर अराजकतत्वों की चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया ।
@samachar24news




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें