मेधावी छात्र सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन कार्यक्रम का कलक्ट्रेट सभागार में किया गया सजीव प्रसारण मेधावी छात्र, छात्राओं को वितरित किए मेडल, टैबलेट, सर्टिफिके एटा। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार
योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में मेधावी छात्र, छात्राओं को सम्मानित किए जाने हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का कलक्ट्रेट सभागार में एलईडी के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया।जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने कार्यक्रम में पधारे एमएलसी आशीष यादव, जिलाध्यक्ष संदीप जैन का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तदोपरान्त कार्यक्रम के दौरान जनपद के मेघावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। एमएलसी आशीष यादव, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने जनपद के हाईस्कूल, इंटर की छात्र/छात्राओं को टैबलेट, प्रशस्ति पत्र आदि देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज बहुत ही अच्छा अवसर है, जिन विद्यार्थियों ने मेहनत, लगन से पढ़ाई की और अच्छे नम्बर लाकर जनपद का नाम रोशन किया है, उनको आज सम्मानित किया गया जा रहा है, साथ ही शासन के निर्देशानुसार जनपद में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के टॉप टेन, इण्टरमीडियेट के टॉप टेन एवं दो ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने प्रदेश स्तर पर जनपद का नाम रोशन किया है उनको आज प्रशस्ती पत्र, मेडल, टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही जनपद स्तर पर टॉप टेन को 21-21 हजार रूपये एवं प्रदेश स्तर पर टॉप टेन में शामिल जनपद के दो मेधावी विद्यार्थियों को एक-एक लाख रूपये की धनराशि भी उनके खातों में हस्तांतरित की गई है। इस अवसर पर एमएलसी आशीष यादव, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, सीडीओ डा0 ए0के0 वाजपेयी, एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, डीआईओएस चन्द्रकेश सिंह सहित अन्य अधिकारीगण, विद्यालयों के शिक्षकगण, मेधावी, छात्र छात्राएं, अभिभावकगण आदि मौजूद रहे।
.@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें