एटा।* रिजोर थाना पुलिस और स्वाट टीम तथा सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए विद्युत तार चोरी की घटना में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि आरोपितों द्वारा 27 जून को अपने साथियों के साथ क्षेत्र के विद्युत उप केन्द्र की विद्युतापूर्ति वाधित कर 2500 मीटर तार काटकर चोरी किया था। इस मामले की जेई जितेन्द्र कुमार द्वारा एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस टीम द्वारा 30 जून को 1ः15 बजे ग्राम वाहिद वीवीपुर के पास बन्द स्कूल से आकाश तुलसी नगर थाना ताजगंज जिला आगरा, देवेन्द्र निवासी राजीव नगर थाना ताजगंज जिला आगरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से 310 किलो एल्युमिनियम का बिजली का तार चोरी किया हुआ व एक लोडर पिकअप एक एक कडाई लोहा व अधजली और बिना जली लकडी करीब 90 किलो बरामद की गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ अलका तोमर, एसआई सुरेश, अजय, एसके, नितिन, सिपाही मावेन्द्र, अमित, जितेन्द्र, रियाज खान, समय सिंह, विष्णु शर्मा, शीशपाल, उमंग, नीतेश, हरीश, धर्म सिंह, वेदप्रकश शामिल रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें