अलीगंज।* विकास खंड अलीगंज के गांव जाजलपुर में भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला का शुभारंभ हुआ। रासलीला का शुभारंभ विधायक पुत्र जीतू राठौर ने भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के स्वरूप में बैठे कलाकारों का पूजन कर किया। रासलीला करने आए कलाकारों ने भगवान श्री कृष्ण की रास लीला, एवम् भगवान द्वारा की गई लीलाओं का कलाकारों ने कला का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को भगवान की लीलाओं से अवगत कराया। वही लीला में भगवान कृष्ण, मां यशोदा से अपनी सगाई करने की मांग करते हैं। मां यशोदा से कहते हैं कि वह उनका विवाह कराएं। गोपियों की नृत्य मोर बन आयो राधा जी, मोर बन आयो री... के मधुर संगीत ने सभी का मन मोह लिया। इस भावमयी लीला का देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर विधायक पुत्र जीतू राठौर ने कहा कि आज के बदलते परिवेश व खासकर युवाओं को कृष्ण व राम के कर्तव्य पालन व न्याय से सीख लेने की दरकार हैं। क्योंकि वे अपनी सभ्यता व संस्कृति को नजर अंदाज कर जिस परंपरा की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं उससे परहेज करना होगा। उन्हें ऐसे कार्यक्रमों से सीख लेने की जरूरत है। इस मौके पर मुख्य आयोजक शिव नंदन मिश्र, राघव मिश्रा, अमित मिश्रा, शिव नंदन मिश्र, सुबोध मिश्र, संजय मिश्र, एके मिश्र, अशोक मिश्र, ओमप्रकाश मिश्र, डॉ. संजय दीक्षित, छोटे मिश्र आदि लोग मोजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें