सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बकरीद के दृष्टिगत जनपद में शान्ति, सुरक्षा, कानून व्यवस्था का लिया जायजा


हाथरस। 

जिलाधिकारी श्रीमती अर्चना वर्मा व पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से आगामी त्यौहार ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के दृष्टिगत जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मुख्य बाजारों, स्थानों में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मुख्य बाजारों, स्थानों में पैदल भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया । इस दौरान आमजन से वार्ता कर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने व आपसी भाइचारे के साथ मिल-जुलकर शांतिपूर्णढंग से त्यौहार को मनाने का आह्वान किया गया । 

ईद-उल-अजहा (बकरीद) को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद में नगर पालिका, नगर पंचायत की गाडियों, मस्जिद, ईदगाहों आदि स्थानो पर पर्याप्त पुलिस बल का व्यवस्थापन किया गया है । जनपद में कुल 20 निरीक्षक, 80 उ0नि0, 110 मुख्य आरक्षी, 170 आरक्षी, 30 महिला आरक्षी, 50 होमगार्ड व 32 कां0 टीपी की ड्यूटियां लगायी गयी है । जनपद की मस्जिद/ईदगाहो पर फायर सर्विस के करीब 40 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी मय आवश्यक उपकरणों के लगायी गई है । बकरीद त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु 16 क्यूआरटी टीमों का गठन किया गया है । पूर्व में उक्त त्यौहार के अवसर डायल 112 के माध्यम से प्राप्त इंवेटो का अवलोकन कर पर्याप्त पुलिस की ड्यूटी लगायी जा चुकी है । जनपद में मिश्रित आबादी वाले पर पुलिस बल की ड्यूटी तथा ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जोनल व सेक्टरो में विभाजित किया गया है ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर को आगामी त्यौहार के दृष्टिगत थाना क्षेत्रान्तर्गत भीड़-भाड़, मार्केट वाली जगहों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की गहनता से चैकिंग कराने हेतु तथा भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में जहां महिलाओं की उपस्थिति अधिक हो वहां महिला पुलिस कर्मियों की निरंतर पेट्रोलिंग लगाने हेतु निर्देशित किया गया । इसी क्रम में लोगों को बताया गया कि सोशल मीडिया पर अवांछनीय और उत्तेजक पोस्टों पर बिना पुष्टि के कतई विश्वास न करें, किसी भी धर्म सम्प्रदाय के सम्बन्ध में कोई अवांछित पोस्ट न करें और इनके बहकावे में आकर कोई ऐसा कृत्य न करे, जिससे जनपद में अमन चैन एवं सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो । पुलिस द्वारा अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों पर लगातार सोशल मीडिया टीम द्वारा निगरानी की जा रही है इसलिए सोशल मीडिया का प्रयोग बहुत सोच समझकर करे ।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...