सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने रंग जमाया चढ बलिबेदी पर अमर हुई वह झांसी वाली रानी थी

 

सिकन्दराराऊ । 

 गांव बाडी में आयोजित श्रीमदभागवत मंच पर राष्ट्रीय कवि संगम संस्थापक अध्यक्ष  जगदीश मित्तल जी के जन्म की अमृतबेला में रानी लक्ष्मीबाई के 168 वें शहीद दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने भोर तक घनघोर रंग जमाया।

 कवि सम्मेलन का उद्घाटन मां सरस्वती तथा क्रान्तिकारी रानी लक्ष्मीबाई के छवि चित्र पर मुख्य अतिथि सोमेश यादव जिला पंचायत सदस्य तथा कांग्रेस एवं ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य एवं कार्यक्रम अध्यक्ष तथा समाजसेवी राजीव भारद्वाज,राष्ट्रीय कवि संगम जिलाध्यक्ष आशु कवि अनिल बौहरे तथा सिकन्दराराऊ क्षेत्र अध्यक्ष सुश्री उन्नति भारद्वाज ने माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

         सानिध्य बरिष्ठ कवि देवेन्द्र दीक्षित शूल तथा संयोजक डा अरविंद भारद्वाज का था। 

           कवि सम्मेलन का शुभारम्भ सुकवयित्री उन्नति भारद्वाज ने मां शारदे की वन्दना कर रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य की रचना यूं सुनाई 


जयघोष हुआ आजादी का तब हमने सुनी  कहानी थी, 

चढ बलिबेदी पर अमर हुई वह झांसी वाली रानी थी। 


आशु कवि अनिल बौहरे ने जीवन के अंतिम लक्ष्य मोक्ष प्राप्ति प्रयास पर प्रवचन दिया। 


वरिष्ठ कवि पदम सिंह अलबेला ने पढ़ा 

अलबेली पुरानी यादों में खो जाती है ।घंटी सुनते ही दौड़ी दौड़ी आती है ।।



वरिष्ठ कवि मंजुल मयंक फिरोजाबाद ने पढ़ा 

अक्कड़ बक्कड़ बंबे बौ।

 डीजल नब्बे पेट्रोल सौ।।


राम राहुल टूंडला की हास्य रचनाऐं एक से बढकर एक रहीं। 


कवि सम्मेलन का संचालन कर रहे 

सुकवि रोहित राकेश बरेली ने सुनाया 


ध्यान से सुनेंगे श्रोता कलमकारों को  

शब्द कान से कलेजे में उतर जाऐंगे। 


श्याम बाबू चिन्तन हाथरस ने पढ़ा 

मन को जीता तो तन मस्त रहेगा। 


विवेकशील राघव सिकन्दराराऊ  ने पढ़ा 

आनंद की लहर से पुलक जाएगा हृदय, 

निर्बल से अपना हाथ मिलाकर तो देखिए। 


प्रमोद बिषधर सिकन्दराराऊ ने पढ़ा 

बिषधर सर मोहन नचै, 

यों पूजै संसार। 


ओजस्वी कवि शिवम कुमार आजाद 

सिकन्दराराऊ ने पढ़ा 

धर्म उनका है क्या,हमको बतलाइये। 

जो हमेशा लडे सरहदों के लिए ।।

कार्यक्रम की अतिथि कांग्रेस एवं ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने सभी का आभार प्रकट करते हुए अपने काव्य पाठ में वर्तमान राजनीति पर बार करते हुए कहा वर्तमान परिवेश में

अर्थव्यवस्था कर्मचारी का शोषण कर रही है देश का भविष्य जमीन पर पड़ा रो रहा है और सरकार गहरी नींद में सो रही है

  इस अवसर पर अशोक कुमार शर्मा, अजय कुमार शर्मा, वीरेश उपाध्याय, नरेंद्र शर्मा, चन्द्रप्रकाश , पुष्पेंद्र शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा , श्याम बौहरे, राहुल उपाध्याय, निखिल भारद्वाज, मिथुन भारद्वाज, निशु पंडित, रवि जादौन, सत्यकाम जादौन एडवोकेट, भानुप्रताप भारद्वाज, योगेन्द्र शर्मा, रामबाबू शर्मा, श्रीमती अनुपम शर्मा, श्रीमती सरिता भारद्वाज , आस्था भारद्वाज आदि मौजूद थे। 

  कार्यक्रम का संरक्षण वृन्दावन से पधारे कथा व्यास श्री ललित कृष्ण जी महाराज तथा यज्ञाचार्य  मनोज पंडित ने किया।





@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...