एटा।* माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने प्रयागराज में अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में एटा के 25 शिक्षक व शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। यह जानकारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजू राम रतन ने दी।
प्रयागराज के धरना प्रदर्शन में पहुचे शिक्षकों में सत्यावीर सिंह दिवाकर, बृजेश कुमार चौधरी, राजू राम रतन, ऋतु राज सिंह, राम बहादुर, प्रवीन कुमार, सैलेश मिश्रा, राजकरन पाल, अनिल कुमार, विजय प्रताप, मूल चंद, अमारजीत सिंह के अलावा अन्य शिक्षक शामिल रहे। शिक्षकों की मांगे थीं पुरानी पेंशन बहाली, राजकीयकरण, सिटीजन चार्टर की अनिवार्यता, कैशलैस मेडिकल सुविधा, ट्रांसफर में कार्यरत विद्यालय से दवब खत्म करवाना, राजकीय की तरह पारदर्शी एवं सहज ऑनलाइन ट्रांसफर, एनपीएस अमाउंट का हर माह अपडेशन, अवकाश के दिनों में कार्य लेने पर प्रतिकर अवकाश, गर्मी के अवकाश की जगह अनिवार्य उसके बराबर के दिनों का अर्जित अवकाश, माता पिता के निधन पर 15कृ15 दिवसों का विशेष अवकाश, महिला शिक्षिकाओं को माह में 2 दिवस विशेष अवकाश की व्यवस्था की जाए।
इसके अलावा मांग की कि अभी हाल में ही नई शिक्षा नीति का नाम देकर बढ़ाए गए विद्यालय समय को देखते हुए नई शिक्षा नीति में वर्णित प्रावधान के अनुसार हर माह के द्वितीय एवं अंतिम शनिवार को अवकाश की व्यवस्था की जाए, निदेशालय में लंबित अवशेषों का अभियान चला कर शीघ्रताशीघ्र भुगतान, पठन पाठन के इतर अन्य कार्यों से मुक्ति, केंद्र के बराबर मूल्यांकन पारिश्रमिक की दरें, विकलांग एवं महिला शिक्षिकाओं की नियुक्ति गृह जनपद में एवं राज्य कर्मियों के सकृय विकलांग भत्ते की नवीनतम दरें माध्यमिक शिक्षकों को भी प्रदान की जाएं।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें