सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

घर में घुसकर व्यापारी के साथ सनसनीखेज लूट के प्रयास की घटना का सफल अनावरण, घटना में शामिल 4 अभियुक्त गिरफ्तार


हाथरस। 

कोतवाली नगर पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत घर में घुसकर व्यापारी के साथ सनसनीखेज हुई लूट के प्रयास की घटना का सफल अनावरण करते हुये घटना में शामिल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 4 अवैध तमंचा व 8 जिंदा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साइकिल बरामद की गई।घटना में शामिल अन्य 2 अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीमों की प्रभावी कार्यवाही के चलते गिरफ्तारी के बचने हेतु अपने पूर्व के मुकदमों में न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया है। 

अवगत कराना है कि दिनांक 27.05.2024 को सौरभ अग्रवाल पुत्र स्व0 दीपक बाबू अग्रवाल निवासी अग्रसेन विहार कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी कि दिनांक 26.05.2024 को अज्ञात कार सवार व्यक्तियों द्वारा लूटपाट करने के आशय से उसके घर मे घुसकर तमंचा दिखाकर उसके गले से चैन छीनने तथा लूटपाट करने का प्रयास किया गया था । जिसके सम्बन्ध में वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली सदर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

 उक्त प्रकरण को अत्यन्त गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में कई टीमों का गठन कर घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था तथा एसओजी एवं सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था । जिसके क्रम में टीमों के कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त तथा धरातलीय साक्ष्य, सीसीटीवी कैमरो के अवलोकन, सर्विलांस सेल की टेक्निकल एड व प्राप्त लाभप्रद सूचना की मदद से आज दिनांक 14.06.2024 को समय करीब 04.45 बजे 4 अभियुक्तों शहंशाह वार्ष्णेय उर्फ संजय पुत्र सुभाष चन्द्र वार्ष्णेय निवासी चूडी मार्केट मटका मोहल्ला नया गंज कस्वा व थाना सि0राऊ जनपद हाथरस, मुस्कीम पुत्र नूरमौहम्मद निवासी साबुद्दीन गली कस्वा व थाना सि0राऊ जनपद हाथरस , शुभम उर्फ शिवम वर्मा पुत्र राज कुमार वर्मा निवासी 163 बसुन्धरा एंक्लेव थाना कोतवाली नगर जिला हाथऱस , प्रवीन पुत्र नेकसेलाल कुशवाह निवासी सलेमपुर थाना निधोली कला जनपद एटा को कोटा कपूरा रोड बम्बे से गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई । जिनके कब्जे से 3 तमंचा व 5 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 1 तमंचा व 3 जिन्दा कारतूस 12 बोर एवं घटना में प्रयुक्त 1 बुलेट मोटर साइकिल बरामद हुई है । अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध मे आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  

गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ मे जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि अभियुक्त मुस्तकीम उपरोक्त सिकन्द्राराऊ में टैम्पो चलाता है, अभियुक्त शहंशाह अपने भाइयों के साथ कॉस्मेटिक की दुकान पर कार्य करता है, अभियुक्त प्रवीन उपरोक्त फेरी लगाकर टैडी वियर (गुड्डे) बेचता है, अभियुक्त शुभम उपरोक्त मुरसान गेट पर अपने पिता के साथ सर्राफ की दुकान पर कार्य करता है । उपरोक्त चारों अभियुक्तगण शादीशुदा है । अभियुक्त विनय उर्फ बिल्लू, माधव का रिश्तेदार है और शुभम, माधव, शहंशाह, प्रवीन, रजत पुत्र राजकुमार वर्मा निवासी गली गंगाधर मुरसान गेट कोतवाली हाथरस आपस में दोस्त है । विनय उर्फ बिल्लू द्वारा अपने सहअभियुक्तों को बताया गया कि सौरभ अग्रवाल एक सर्राफा व्यापारी है, जिसके यहां डकैती डालें तो हम लोगों को दो-ढाई करोड का माल मिल सकता है, जिससे हम सबकी पैसो की समस्या दूर हो जायेगी । जिसके क्रम में योजना बनाकर हम सभी लोगों द्वारा बरामद बुलट मोटरसाईकिल, आई-10 कार व अन्य वाहनों से उसके घऱ की रैकी की गई तथा दिनांक 26.05.2024 को रात्रि में हम लोगों द्वारा एक साथ मिलकर जब सौरभ अग्रवाल (सर्राफा व्यापारी) अपने घर वापस आया औऱ मैन गेट खुलवा कर घर मे जाने लगा तभी योजनानुसार हम लोगो ने घऱ मे घुसकर डकैती डालने का काफी प्रयास किया परंतु सौरभ द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर वहाँ से भाग गये ।

 पुलिस टीमों द्वारा उक्त अभियोग के अनावरण हेतु लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाहियों के चलते तथा गिरफ्तारी से बचने के लिये घटना में शामिल अभियुक्त बिल्लू उर्फ विनय वर्मा पुत्र महेन्द्र निवासी शिव कालौनी भट्टे वाली गली थाना कोतवाली नगर द्वारा दिनांक 07.06.2024 को जनपद आगरा मे व अभियुक्त माधव पुत्र गोपाल प्रसाद निवासी जैन गली छोटी छपैटी हलवाई खाना घण्टाघर के पास थाना कोतवाली नगर द्वारा दिनांक 10.06.2024 को जनपद मथुरा मे पूर्व के मुकदमो में फरार चल रहे अभियोगो में  न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया । जो वर्तमान मे जेल में निरुद्ध है ।





@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...