एटा।* वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना कोतवाली देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे अभिषेक उर्फ भानू पुत्र राजेश निवासी नंगला फरीद थाना कोतवाली देहात को प्रभारी निरीक्षक निर्दोष सिह सेंगर, उपनिरीक्षक संदीप कुमार राणा, कांस्टेबल राणा द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें