सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डी.आर.वी. इण्टर कॉलेज मैदान पर हुआ योगाभ्यास , मुख्य अतिथि सांसद ने नियमित रूप से योग करने हेतु किया प्रेरित



हाथरस। 

10वें “अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर जिलाधिकारी हाथरस अर्चना वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक  निपुण अग्रवाल द्वारा डीआरवी इण्टर कॉलेज ग्राउण्ड पर अधिकारी कर्मचारीगण एवं आमजन के साथ योगाभ्यास किया गया ।

 इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनूप प्रधान सांसद, अंजुला माहौर विधायक सदर, नोडल अधिकारी  मयूर माहेश्वरी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उ0प्र0 राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर, अपर जिलाधिकारी हाथरस, मुख्य विकास अधिकारी हाथरस एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण एवं सम्भ्रान्त व्यक्ति, आमजन मौजूद रहे। 

इस दौरान सर्वप्रथम मुख्य अतिथि , जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दीप प्रज्जवलित कर भगवान धनवन्तरि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। योग दिवस के अवसर पर योग गुरू द्वारा योग करने से होने वाले लाभ के बारे में बताते हुए मैदान में उपस्थित सभी लोगों को योग कराया गया । कार्यक्रम के उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य अतिथि एवं नोडल अधिकारी को सम्मानित करते हुए पुष्पगुच्छ प्रदान किये गये । 

इस दौरान बताया गया कि योग के अमूल्य लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है । 21 जून वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और मान्यता अनुसार इस दिन प्रकृति की सकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है तथा योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है इसलिए प्रतिवर्ष 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है । पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया। हर वर्ष यह दिवस अलग-अलग थीम के साथ मनाया जाता है । इस वर्ष की थीम “स्वयं एवं समाज के लिए योग” है । इस दौरान उपस्थित लोगों को इसके महत्व को समझाते हुए बताया गया कि रोजाना योग करने से जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, यह तनाव और चिंता को दूर करने में मदद करता है, साथ ही यह कई तरह की बीमारियों से निजात दिलाने में भी फायदेमंद होता है । शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग बहुत ही जरूरी है इसलिए हमें नियमित रूप से योग करना चाहिए । योग हमारी प्राचीन परंपरा की देन है जो अनंतकाल से चली आ रही है । अतः हमें योग को अपने जीवन मे अपनाना चाहिए । शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने हेतु हमें प्रतिदिन कम से कम 1 घंटा योग अवश्यक करना चाहिए ।





@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...