चोरी तथा टप्पेबाजी की घटनाओ के तीन अंतर्जनपदीय बदमाशों को किया गिरफ्तार 2 लाख 10 हजार रुपये, दो तमंचा, 6 कारतूस, मोटरसाईकिल बरामद
एटा।* थाना कोतवाली नगर पुलिस ने लोगों को झाॅसे में लेकर ठगी करना, चोरी तथा टप्पेबाजी की घटनाए के तीन अंतर्जनपदीय शातिर बदमाशो को दो लाख दस हजार रुपये नकद, दो तमंचा, 6 कारतूस, बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार कर तीन घटनाओं खुलासा किया है।थाना कोतवाली नगर पर विष्णु कुमार पुत्र सज्जन सिंह निवासी थाना सिकन्दराऊ हाथरस नें तहरीर दी कि जीटी रोड घण्टाघर पर से वादी से दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर बैग छीनकर ले गये है। वही दूसरी घटना 26 जून को थाना कोतवाली नगर पर राजकुमार पुत्र बाबूराम निवासी कोतवाली नगर नें तहरीर दी की वादी की पत्नी को बहला फुसलाकर धोखाधडी से सोने के कुण्डल छीन लिये। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मंडी के पास महेश ढाबा के पास से तीन शातिर बदमाश आरिफ पुत्र मुन्ने खां निवासी डोरी थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद, सहमत अली पुत्र उस्मान अली निवासी ग्राम डोरी थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद, शाहिद उर्फ बनिया पुत्र मकसूद अली निवासी ग्राम डोरी थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद को प्रभारी निरीक्षक अरुण पवार, उप निरीक्षक अश्वनी शर्मा, कांस्टेबल जयवीर सिह, कांस्टेबल सतेन्द्र थाना, कांस्टेबल अंकुर मलिक, कांस्टेबल राहुल, कांस्टेबल कृष्णगोपाल द्वारा गिरफ्तार किये गये है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो लाख दस हजार रुपये नकद, दो तमंचा, 6 कारतूस, बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें