अलीगंज।* थाना अलीगंज क्षेत्र में खाली पड़े प्लॉट में ट्रैक्टर खड़े करने को लेकर विवाद हो गया था जिससे परिवारिजनों के चोटे आई। थाना अलीगंज में पीड़ित ने गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तब जाकर पीड़ित परिवार ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।थाना अलीगंज के मौहल्ला गुलाम हुसैन निवासी सुनील कुमार पुत्र श्रीकृष्ण मुरारी ने बताया कि पीड़ित घर में ही वेल्डिंग का कार्य करता है सामने ही एक प्लाट खाली पड़ा है जिसमें ट्रैक्टर की वेल्डिंग करके खाली प्लॉट में खड़ा कर दिया तो राकेश शाक्य, मंजू देवी, प्रशान्त, आकाश, अवनीश एक राय होकर आए और गाली गलौज कर अभद्र व्यवहार करने लगे जब इसका विरोध किया तो लाठी डंडा व सरियों से मारपीट कर दी जिससे अंदरूनी व बाहरी चोटे आई। थाना अलीगंज में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया प्राथमिक उपचार कराकर घर भेज दिया गया।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें