थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। जिनके कब्जे से 1 अवैध तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला करने के मुकदमे में वांछित 2 अभियुक्तों जुगनू पुत्र राजकुमार निवासी मौहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी कस्वा व थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस एवं सूरज पुत्र प्रताप सिंह निवासी मौहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी कस्वा व थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
अभियुक्त जुगनू व सूरज शातिर किस्म के अपराधी है । जिनके विरुद्ध जनपद हाथरस के थाना सिकन्द्राराऊ पर चोरी,हत्या का प्रयास,आर्म्स एक्ट जैसी संगीन धाराओं मे कई अभियोग पंजीकृत हैं।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें