कलक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न किसान कार्ड बनाने के लिए चलेगा किसान रजिस्ट्री अभियान
एटा।* जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। डीएम ने बैठक में निर्देश दिए कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग, माटीकला योजना, पीएमईजीपी सहित अन्य योजनाओं के तहत बैंकर्स द्वारा निर्धारित लक्ष्य की प्रतिपूर्ति सुनिश्चित की जाए।बैंक स्तर पर कोई भी आवेदन पत्र लंबित नहीं रहना चाहिए, यदि कहीं पर बैंकर्स को कोई समस्या है तो एलडीएम के संज्ञान में लाए, जिससे कि विभागीय स्तर पर उन समस्याओं का निस्तारण कराते हुए लाभार्थियों को समय से लोन उपलब्ध कराया जा सके। अनावश्यक रूप से लाभार्थियों को परेशान करने की शिकायत बैंक स्तर से नहीं आनी चाहिए। डीएम ने कहा कि फसल बीमा कम्पनी, कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर खरीफ फसल धान, मक्का, बाजरा की खेती करने वाले किसानों से सम्पर्क स्थापित कर उनकी फसल का बीमा कराने हेतु कार्यवाही करें। प्रयास करे कि अधिक से अधिक किसान अपनी फसल का बीमा कराएं, किसानों को जानकारी दी जाए, कि उनकी फसल की क्षति से बचाव हेतु बीमा कराना जरूरी है। किसान कार्ड बनाने के लिए किसान रजिस्ट्री अभियान को अतिशीघ्र चलाया जाएगा। अभी किसान को किसी तरह का ऋण लेने के लिए बार-बार राजस्व रिकॉर्ड देना पड़ता है। किसान रजिस्ट्री होने से उनके नंबर को संबंधित एप पर डालकर उसका पूरा विवरण देखा जा सकेगा। बैठक में सीडीओ डा. एके वाजपेयी, एलडीएम प्रीतम सिंह, डीसी एनआरएलएम प्रतिमा निमेष, डीएओ मनवीर सिंह, डीडी कृषि रोताश कुमार, डीडीएम नाबार्ड पवन कुमार सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी, बैंकर्स आदि मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें