एटा।* सोमवार को शहर की दलित बस्ती हिन्दू नगर में आप्रेशन जाग्रति फेज-2 के अन्तर्गत निषाद पार्टी महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष कु. सर्वेश गिहार के संयोजन में महिलाओं व किशोरियों की एक बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सहभागिता करते हुऐ अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिहं एवं सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी द्वारा अपने संयुक्त उदबोधन में किशोरियों व महिलाओं को संबोधित करते हुऐ कहा कि किसी भी व्यक्ति के बहकावे में आकर किसी के भी खिलाफ कोई झूठा मुकदमा दर्ज न कराऐं। क्योंकि ऐसा करने से समाज में मान सम्मान को जहां ठेस पहुंचती है तो वहीं झूंठा मुकदमा दर्ज होने के पश्चात दोनो परिवारीजनों के मध्य पैदा हुई दुश्मनी आगे चलकर बर्बादी का कारण बनती है। निषाद पार्टी महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष कु. सर्वेश गिहार ने भी इस अवसर पर महिलाओं को जागरूक रहने के लिए संकल्पित किया।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें