सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नवनिर्वाचित अलीगढ़ एवं हाथरस के सांसदों का विधायक आवास पर हुआ जोरदार स्वागत



सिकंदराराऊ। 

लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने और केंद्र में नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के उपरांत पुरदिलनगर रोड पर विधायक वीरेंद्र सिंह राणा के परिसर  में हाथरस लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद अनूप प्रधान बाल्मीकि और अलीगढ़ लोकसभा से तीसरी बार निर्वाचित हुए सतीश गौतम का प्रथम बार आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ। भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोंनो सांसदों का बहुत ही गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया ।विधायक वीरेंद्र सिंह राणा के पुत्र डॉ तरुण राणा ने हाथरस और अलीगढ दोनों सांसदों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत। मुकुल गुप्ता मण्डल अध्यक्ष ने अनूप प्रधान बाल्मीकि को बुके और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिवादन किया।

विधायक बीरेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि 2022 में मैंने अपना चुनाव सिकंदराराऊ का 8 हजार वोटों से जीता था लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत सिकंदराराऊ विधानसभा से ये जीत आठ हजार से बढ़कर चौबीस हजार हो गयी। मैं इसके लिये उन कार्यकर्ता को कोटि कोटि आभार प्रकट करता हूँ। 

 लोकसभा हाथरस के नवनिर्वाचित सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने कहा मैं पहले विधायक था और मैंने 7 साल राणा जी के साथ विधानसभा सदन में काम किया। मैं हाथरस लोकसभा से टिकट लेकर यहां चुनाव लड़ने के लिए जब आया तो मैं यहां किसी को जानता नहीं था लेकिन भाजपा के सभी छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ताओं ने, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने, सिकंदराराऊ विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों ने, पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्ष ने, मेरे साथ यहां के चुनाव में जनता का वोट रूपी आशीर्वाद दिलाने के लिए बहुत मेहनत की और जनता के बीच गए। इसी मेहनत का परिणाम यह हुआ कि मैं हाथरस से लोकसभा सांसद चुना गया। इसके लिए मैं जिला अध्यक्ष, विधायक, मंडल अध्यक्षों, जिले के सभी पदाधिकारी और सभी कार्यकर्ताओं का दिल से बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं और यहां आए हुए सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

 अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने अपने संबोधन में कहा की राणा जी और  सांसद अनूप प्रधान बहुत ही सरल, सहज एवं इमानदार व्यक्ति हैं और हाथरस और सिकंदराराऊ के लिए यह बहुत ही गौरव की बात है। सतीश गौतम ने कहा कि अनूप प्रधान मेरे छोटे भाई की तरह हैं और मेरे ही बराबर वाली लोकसभा से यहां सांसद चुनकर आए हैं तो मैं खुद , अनूप प्रधान और सिकंदराराऊ से विधायक वीरेंद्र सिंह राणा आपको विश्वास दिलाते हैं की बहुत ही ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करेंगे और भाजपा के छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ताओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। हम आपके लिए आधी रात तैयार हैं। 

 हाथरस के जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी ने स्वागत कार्यक्रम में आए हुए सभी पदाधिकारी एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार ज्ञापित कर कार्यक्रम समापन किया। 

कार्यक्रम का संचालन पंकज गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह , ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुरदिलनगर नगर अध्यक्ष हर्ष कांत कुशवाहा, रूपेश उपाध्याय जिला, महामंत्री, तरुण राणा, सुरेन्द्र सिंह पुंढीर मंडल प्रभारी, मुकुल गुप्ता मंडल अध्यक्ष सिकंदरा राव, योगेश परमार मंडल अध्यक्ष अगसौली, दीपक उपाध्याय मंडल अध्यक्ष हसायन, सचिन दीक्षित मंडल अध्यक्ष पुरदिलनगर , मीरा महेश्वरी , आरती त्रिवेदी, शशि वाला वार्ष्णेय, गिरीश मोहन गुप्ता, प्रवीण वार्ष्णेय , सूरज वार्ष्णेय,  नितिन पुंडीर , विशाल राज चौहान, अजय जादौन, लोकेश जादौन, शैलेश राघव, रानू चौहान , जयपाल सिंह चौहान, देवेंद्र राघव, मुकेश चौहान, सुबोध गुप्ता, सोनू परमार, किशनवीर यादव , सुरेश आर्य , बंटी आर्य ,कमल जाखेटिया, अभिषेक वार्ष्णेय, चन्चू वार्ष्णेय, देवेंद्र सविता, संदीप वाल्मीकि, रामदास वाल्मीकि, अनिल जादौन, ललित पुंडीर, शिव प्रताप सिसोदिया, बबलू सिसोदिया ,देवकांत कौशिक, महेश पुंडीर, सुंदरम ठाकुर, प्रिंस ठाकुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।





@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...