एटा।* थाना कोतवाली नगर पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायर करने की दो घटनाओं में वाछिंत चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।अमित कुमार पुत्र संतोष यादव निवासी वर्मा नगर आगरा रोड चुंग्गी थाना कोतवाली नगर एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर इस आशय की लिखित सूचना दी गई कि वादी की आगरा चुंग्गी स्थित दुकान पर नामजद अभियुक्तों द्वारा गाली गलौज तथा मारपीट कर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। वही दूसरी घटना मे उक्त अभियुक्तों द्वारा वादी के भाई रमाकान्त को उसके वर्मा नगर स्थित मकान पर जाकर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोगों में वांछित चल रहे चार आरोपी अजय कुमार पुत्र डोरीलाल यादव निवासी नगला गलु थाना कोतवाली देहात, नितिन कुमार पुत्र श्याम शंकर निवासी नई वस्ती कोतवाली नगर अवनीश कुमार पुत्र संजीव कुमार उर्फ जोगेन्द्र सिंह निवासी यादगारपुर थाना मिरहची, अभिषेक पुत्र रामसेवक निवासी यादगारपुर थाना मिरहची को शिकोहावाद रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास से निरीक्षक अपराध वेगराम सिंह, उपनिरीक्षक अश्वनी शर्मा, कांस्टेबल अंकुर मलिक, कांस्टेबल सतेन्द्र सिंह, कांस्टेबल पिन्टू, कांस्टेबल जयवीर सिंह द्वारा गिरफ्तार किए गये है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें