प्रादेशिक शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला का हुआ आयोजन, रखे विचार शिक्षकों का स्मृति चिन्ह, मोमेंटो एवं अंगवस्त्र से किया सम्मानित
सकीट।* कुशीनगर जनपद में 14 एंव 15 जून मिशन शिक्षण संवाद एवं बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रादेशिक शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मे 75 जनपदों से अनमोल रत्न शिक्षकों को चयनित किया गया। उत्कृष्ट शैक्षिक प्रयासों व नवाचारों के लिए शिक्षिकाओं को अनमोल रत्न से सम्मानित किया गया। कुशीनगर में आयोजित दो दिवसीय शैक्षिक उन्नयन विमर्श कार्यशाला में उत्तर प्रदेश से आए तमाम शिक्षकों में उन्हें भी सम्मान के पात्र बनाय गया। कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों के द्वारा अपने-अपने विद्यालयों में किए जाने वाले शैक्षिक प्रयासों का पीपीटी एवं वीडियो के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके साथ ही विद्यालय तथा छात्र हित में किए गए नवाचारों को भी प्रस्तुत किया गया। अनुपमा द्विवेदी प्रधानाध्यापिका पी.एम.श्री.प्रा.वि.सकतपुर विकास खण्ड सकीट, प्रियवंदा प्रधानाध्यापिका प्रा.वि.सत्त्तापुर विकास खण्ड शीतलपुर जनपद एटा ने प्रतिभाग किया एवं शैक्षिक उन्नयन पर अपने विचार रखे। शैक्षिक उन्नयन में प्रतिभाग करने पर बेसिक शिक्षा विभाग कुशीनगर की तरफ से स्मृति चिन्ह , मोमेंटो एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें