एटा।* जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के परिदृश्य एनबीडब्ल्यू वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा 48 एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।थाना अलीगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वही थाना कोतवाली नगर पुलिस चार एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 10 एनबीडब्ल्यू वारंटी को दबोचा है तो वही थाना बागवाला पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू वारंटी तथा थाना मारहरा पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में थाना मिरहची ने दो वारंटी व थाना पिलुआ पुलिस ने दो वारंटी व थाना सकीट पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में थाना मलावन पुलिस ने तीन वारंटी तथा थाना रिजोर पुलिस ने एक वारंटी और थाना अवागढ़ पुलिस ने चार वारंटी को गिरफ्तार किया है। वही थाना सकरौली पुलिस ने तीन वारंटी और थाना निधौली कला एक वारंटी गिरफ्तार किया है। वही थाना जैथरा पुलिस ने चार वारंटी व थाना राजा का रामपुर पुलिस एक वारंटी तथा थाना जसरथपुर ने तीन वारंटी व थाना नयागांव पुलिस ने एक वारंटी सहित इस प्रकार कुल 48 एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें