स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 10 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम योग का प्रारंभ योग प्रार्थना के साथ किया गया। उसके बाद अनेकों आसान, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, उत्कटासन, ताड़ासन, अनुलोम विलोम आदि का अभ्यास वहां उपस्थित सभी आचार्य व आचार्या, भैया ,बहिन, प्रबंध समिति के सदस्य, नगर के उपस्थित व्यक्तियों को कराया गया।
योग के विषय में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य निरंजन लाल ने बताया कि योग भारत की प्राचीन परंपरा की अमूल्य देन है, यह मन और शरीर की एकता का प्रतीक है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें