एटा।* थाना जैथरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में वांछित चल रहा 25 हजार रुपये का शातिर इनामिया बदमाश को 5 किलो 100 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है।थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपए के इनामिया अभियुक्त शमशाद पुत्र इकबाल निवासी ग्राम गोटिया थाना जैथरा को बड़ागांव तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की जामातलाशी में अभियुक्त शमशाद के कब्जे से 5.100 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया है। अवैध गांजा सहित आरोपी को पकड़ने में थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह, उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार, उप निरीक्षक दयाशंकर, कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल गिरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें