एटा।* बागवाला थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर में घर के बाहर चारपाई पर लेटा एक युवक टूटकर गिरे बिजली के तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजन युवक को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत से गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है। स्वजनों के चीत्कार से ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गई। बागवाला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम मानिकपुर निवासी रामनिवास (40) पुत्र इतवारीलाल भीषण गर्मी से परेशान होकर घर के बाहर चारपाई डालकर उस पर लेटे हुए थे। ऊपर से गुजर रही बिजली का लाइन का तार रात के समय टूटकर रामनिवास के पर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह जल गए, परिजनों द्वारा उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रामनिवास की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर कानूनी कार्रवाई की है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें