सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

योगेश उपाध्याय के परिवार को न्याय ना मिला तो घेरेंगे मुख्यमंत्री आवास -धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बोले राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी


हाथरस। 

योगेश उपाध्याय हत्याकांड को लेकर राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय हाथरस पर सैकड़ों लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार एवं उप जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचने के बाद सभी लोग धरने पर बैठ गए और हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। 

राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था लेकिन प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में उस तेजी के साथ कदम नहीं उठाए गए जितने तेजी से होने चाहिए थे यही वजह है कि आज पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठने की नौबत आई है। अभी तक मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पीड़ित परिवार को मुआवजा और शस्त्र लाइसेंस देने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित परिवार दहशत में है । पीड़ित परिवार को आजीविका के लिए एक नौकरी दी जाए तथा राशन डीलर की दुकान मृतक की पत्नी के नाम आवंटित की जाए । उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि योगेश उपाध्याय के पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो हाथरस से लेकर लखनऊ तक न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी। यदि जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री आवास और विधानसभा पर धरना भी दिया जाएगा।

इस अवसर पर आशीष शर्मा, धर्मेश शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा , विकास कौशिक, बब्बी पंडित, सोनू शर्मा , विष्णु कांत दीक्षित, मोहित उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, दुर्गा दत्त उपाध्याय, बिकेंद्र उपाध्याय ,कपिल मोहन गौड़, मदन मोहन गौड़, शरद उपाध्याय नंदा, विनय चतुर्वेदी, बृजेश वशिष्ठ, दिनीश शुक्ला, विष्णु शुक्ला, प्रवीण शुक्ला, चुन्नू पंडित, मनोज एडवोकेट, महेश पाठक, बंटू शर्मा ,संतोष शर्मा,  विनय सारस्वत, राहुल पांडेय, राजा पंडित, विपिन उपाध्याय ,आचार्य भारत, निशांत उपाध्याय , बृजेश शर्मा, लोकेश पाठक, राजेश शर्मा, राकेश उपाध्याय, विष्णु पंडित पहाड़पुर , राजेश शर्मा रघनिया आदि मौजूद थे।



इंस्पेक्टर और राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी के बीच हुई नौंकझौंक

हाथरस। 

योगेश उपाध्याय हत्याकांड में धरना प्रदर्शन के लिए एसपी ऑफिस जाते समय हाथरस जंक्शन पुल के समीप इंस्पेक्टर विजय सिंह द्वारा राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी को उनके काफिले सहित रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान काफी देर तक काफिला पुल पर खड़ा रहा जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया। इंस्पेक्टर और श्री चतुर्वेदी के बीच काफी देर तक नौकझौंक होती रही। इंस्पेक्टर ने उन्हें रोकने के लिए मोबाइल पर आला अधिकारियों से बात भी कराई लेकिन वह नहीं माने और अपने काफिले के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लिए रवाना हो गए




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...