तहसील व शिक्षण संस्थानों में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया योग क्रियाएं कर योग के महत्व के बारे में दी जानकारियां
अलीगंज।* हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में विकासखंड अलीगंज क्षेत्र में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थाओं व सरकारी कार्यालय में योग कर योग के महत्व के बारे में बताया गया।तहसील अलीगंज में दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गय। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर की अध्यक्षता में योग दिवस का आयोजन किया गया। तहसील परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों ने योग क्रियाएं की और योग के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर एसडीएम अलीगंज प्रतीक त्रिपाठी, क्षेत्राधिकार सुधांशु शेखर, तहसीलदार राजेश कुमार, नायब तहसीलदार राजीव कुमार, सांसद प्रतिनिधि अंकुर राजपूत, इंस्पेक्टर अमित कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद आर्य सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने मौजूद रहे। इसी क्रम में जीडी इंटरनेशनल स्कूल मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने योग क्रियाएं कर योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रबंधक सुधा यादव, यश यादव, विनय गुप्ता, दीपक गुप्ता सहित छात्र-छात्राएं, शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रही। इसी क्रम में अलीगंज के जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा मे दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की योग क्रियाएं की, शिक्षकों ने योग क्रियाओं के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह, सुनील कुमार पीटीआई, शिशुवेंद्र सिंह, साधना पांडेय, शिव कुमार, सुरजीत और उपेंद्र सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही। वही उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीगंज मैं भी दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया इस अवसर पर जयवीर सिंह यादव, सत्य प्रताप, सुग्रीव अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रही।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें