एटा।* जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य से वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना नयागांव पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर अपहरण के मामले में फरार चल रहे आरोपी महावीर पुत्र सर्वेंद्र निवासी खरसुलिया थाना नयागांव को थानाध्यक्ष रितेश ठाकुर,उपनिरीक्षक इरशाद अहट, कांस्टेबल राहुल कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार द्वारा गिरफ्तार कर थानास्तर से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें