एटा।* मलावन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बाइक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। इसके अलावा हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। परिजन अस्पताल पहहुँच गए।
बागवाला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम लोहाखार निवासी संजीव कुमार पुत्र रमेश चन्द्र और यहां का निवासी दुष्यंत कुमार पुत्र कौशल किशोर दिल्ली में नौकरी करते हैं। बताया गया है कि दोनों युवक दिल्ली से मोटरसाईकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक मलावन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हाइवे स्थित दीपक ढाबा के समीप पहंुची कि तभी सामने आई नीलगाय से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर पहुँची हाइवे एम्बुलेंस द्वारा घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। खबर लगते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और अस्पताल पहुंच गए।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें