एटा।* अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तीन किलोग्राम गांजा सहित एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक गांजा तस्कर नितिन उर्फ सुल्ला पुत्र चंद्रपाल निवासी बनगांव थाना कोतवाली नगर एटा को तीन किलो गाँजा सहित रेलवे लाइन के पास से प्रभारी निरीक्षक अरुण पवार, उपनिरीक्षक अनिरुध्द कुमार, उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार, कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार, कांस्टेबल जयवीर, कांस्टेबल अंकुर मलिक द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें