एटा।* मलावन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत विद्युत जवाहरीय तापीय परियोजना प्लांट में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटनाक्रम के अनुसार 32 वर्षीय मानवेन्द्र गांव मानसा थाना भोगनीपुर जिला कानपुर मलावन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत विद्युत जवाहरीय तापीय परियोजना प्लांट में बने सर्वेंट क्वाटर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। घटना के दौरान क्वाटर का दरवाजा अंदर से बंद था। जब स्थानीय लोगों की फांसी पर लटक रहे युवक की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची मलावन थाना पुलिस ने गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला। घटना की जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय भेज दिया। सूचना परिजनों को दी गई तो वह लोग आ गए।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें