एटा।* थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुये 5 जुआरियों को 2500 रूपये नगद एवं तीन ताश के पत्तों की गड्डी सहित गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जुआ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 5 जुआरी अशोक कुमार पुत्र भूप सिंह, शाहिद पुत्र बहादुर अली, शोहिल पुत्र रहीस, हनीप पुत्र बहादुर अली, रहमत अली पुत्र चाँद मियां निवासीगण पवास थाना कोतवाली नगर को 2500 रूपये नगद व तीन ताश के पत्तों की गड्डी सहित प्रभारी निरीक्षक निर्दोष सिंह सेंगर, चौकी इंचार्ज मरथरा सन्दीप कुमार राणा, कांस्टेबल जयप्रकाश, कांस्टेबल रमेशचन्द्र, कांस्टेबल ओमप्रकाश, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल विवेक कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार द्वारा गिरफ्तार किये गये है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें