राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग से दोषियों के खिलाफ कार्यवाही और 20 लाख रुपए के मुआवजे की मांग एवं डीजीपी उ.प्र. व पुलिस विभाग के आलाधिकारी से ट्विटर एक्स पर ट्वीट कर कार्यवाही की मांग की है।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने एक रिपोर्ट बनाकर अध्यक्ष राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली को प्रेषित करते हुए कहा कि परिजनों के अनुसार किसान संजय सिंह उम्र 45 वर्ष गांव रूपधनु थाना बरहन आगरा को कोतवाली सादाबाद, हाथरस की पुलिस नौ जून की रात को साले के लडकी भगाने के आरोप में उठाकर लाई । ग्यारह जून को शांति भंग में चालान कर चेतावनी देते हुए कहा कि लडकी 22 जून तक थाने में हाजिर कर देना अन्यथा अंजाम बहुत बुरा होगा। परिजनों के अनुसार सादाबाद पुलिस और भी लोगों को उठाकर लाई । 22 जून को लडकी बरामद न होने पर पुलिस के भय से किसान संजय सिंह ने 22 जून को ही गांव के बाहर फांसी लगाकर जान दे दी। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट बनाकर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग को भेजकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही और पीड़ित परिवार को 20 लाख रूपया मुआवजा दिलाने की मांग की है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें