एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ नवनिर्वाचित सासंद अनूप प्रधान, जिलाध्यक्ष भाजपा शरद माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से किया। एडीएचआर के रक्तदान शिविर में रक्तदानियों का जनसैलाब उमड़ा। सासंद अनूप प्रधान ने कहा कि रक्तदान सर्वश्रेष्ठ दान है। किसी का जीवन अपना रक्त देकर बचाना ईश्वरीय कार्य है। जितने भी रक्तवीर रक्तदान कर रहे हैं, मैं उनको नमन करता हूँ। एडीएचआर के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का इस रक्तदान महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। मैं ऐसे महान कार्य में सम्मिलित होने पर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।
भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि एडीएचआर ने लोगों के जीवन को बचाने की जिम्मेदारी ले रखी है। रक्तदान अमूल्य निधि है इसके अभाव में जीवन खतरे में पड जाता है। आइए एडीएचआर की मुहिम से जुड कर मानव जीवन को संरक्षित करें।
राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि मानवीय जीवन अमूल्य है। बडे पुण्य कर्मों से मिला है। हम रक्तदान कर जीवन बचाने में सहभागी बनें। रक्तदान की मुहिम को जन जन की मुहिम बनाना है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेन्द्र गोयल व जिलाध्यक्ष डा.पी.पी.सिंह ने कहा कि एडीएचआर समाज के सर सुख दुख में साथ खडा है। रक्तदान दूसरे के जीवन को तो बचाता ही है अपितु हमारे शरीर को भी गंभीर बीमारियों से बचाता है।
जिला महासचिव नवीन गुप्ता व कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि महिला इकाई द्वारा रक्तदान जागरूकता के लिए बहुत ही प्रेरणादायक अभियान चलाया। उसी का परिणाम है कि मातृशक्ति की सहभागिता बहुत ही निर्णायक है।
रक्तदानियों को आकर्षक उपहार देकर उनका धन्यवाद किया गया।
कैम्प में सभी ग्रुपों का 170 यूनिट रक्त एकत्रित होने पर भी कैम्प में रक्तदानियों का आना जारी रहा। अतिथियों को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सभी आगंतुकों ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रसंसा की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मोहन लाल अग्रवाल, बाल प्रकाश, राजेश अग्रवाल, राजेश वार्ष्णेय, शैलेंद्र सांवलिया, मनोज वार्ष्णेय, अजय गुप्ता, कमलकांत दोबरावाल, वर्षा वार्ष्णेय, ईशा वर्मा, जितेन्द्र तलहटिया, आशीष अग्रवाल, सौरभ सिघंल, दीपेश अग्रवाल, राज कुमार अग्रवाल, दीपक शर्मा, सौरभ जैन, सुरेश अग्रवाल, अभिमन्यु भारद्वाज, उपवेश कौशिक, महेंद्र लांबा,केशवलाल अरोड़ा, सुरेंद्र वार्ष्णेय, अमित गर्ग, अमन बंसल, मुरारी चौधरी, इन्द्रेश चौधरी, आयुष अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, दीप्ति वार्ष्णेय, राकेश किशोर गौड, रमा गौड, कविता गोयल, नीरु अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, कृष्णा गुप्ता, चंदन वार्ष्णेय, शालिनी अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, शशिबाला अग्रवाल आदि उपस्थिति रही।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें