साइबर क्राइम पुलिस ने दो ठगों को किया गिरफ्तार बैंक खातों के 40 हजार रुपया फ्रीज कर, 2 एन्ड्राइड मोबाइल, 1010 रुपये किये बरामद
एटा।* थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने व्यापारियो के साथ ट्रान्सपोर्टर बन फर्जी बिल्टी भेजकर व्यापारियों का विश्वास जीतकर फ्राड कर अलग अलग खातों में रुपये डलवाते दो शातिर ठगों को दो मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया।जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य से अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण मे फरार चल रहे दो ठग अमित कुमार पुत्र दाताराम निवासी बडागांव परतापुर खुर्द पोस्ट चपरा थाना अमृतपुर फर्रुखाबाद, अंकित पुत्र दाताराम निवासी बडागांव परतापुर खुर्द पोस्ट चपरा थाना अमृतपुर फर्रुखाबाद को अलीगंज एटा रोड पर जी.टी. रोड फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 1010 रुपये नकद, पंजाब नेशनल बैंक तथा बैंक ऑफ बडौदा के खातों में 40 हजार रुपया फ्रीज कर, 2 एन्ड्राइड मोबाइल फोन बरामद किये है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम दयानारायण त्रिपाठी, उप निरीक्षक दीक्षित कुमार, महिला कांस्टेबल अदिति चौधरी, होमगार्ड सत्यपाल सिंह मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें