एटा।* पिलुआ थाना क्षेत्र में रुपए के लेन देन को लेकर दबंगों द्वारा एक युवक को मारपीटकर घायल कर दिया, उसको मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया है। इसके अलावा हुई मारपीट की घटनाओं में कई लोगों के घायल होने की खबर है। पीड़ितों ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पिलुआ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम भदुआ निवासी अरविंद कुमार पुत्र विशम्बर दयाल को गुरूवार को घायलावस्था में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। इस दौरान परिजनों ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने रुपए के लेन देन को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना में अरविंद को गंभीर चोट आई है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर नयागांव थाने में विमलेश कुमार पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी डांडा ने चार लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है। बताया है कि गांव के निवासी उजेश पुत्र कढेर सिंह समेत चार लोगों पीड़ित के पास आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर चोटिल कर दिया। इसके अलावा मारपीट की घटनाओं में नयागांव क्षेत्र के ग्राम ढकपुरा निवासी अमर सिंह व उसका भतीजा, जसरथपुर के बलीपुर निवासी किशनपाल पुत्र रामस्वयप, सकरौली के गांव नगला गंगा निवासी चन्द्रवती पत्नी रामबहोरी, मलावन के गांव नगला भूपाल निवासी मनोज कुमार की पत्नी ऊषादेवी घायल हुई है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें