उड़ते रोमर को लेकर दो पक्षो मे हुआ विवाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद को कराया शांत मस्जिद बनाने को लेकर हुआ था विवाद
अलीगंज।* थाना अलीगंज क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हो गया। रूमर उड़ रहा था कि जमीन पर मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा है। थाना पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद को खत्म कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अलीगंज के ग्राम अगौनापुर में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इसलिए हुआ क्योंकि रूमर उड़ रहा था कि इस जगह पर उक्त लोग मस्जिद का निर्माण कर रहे हैं जबकि आशु का कहना है कि हम सिर्फ अपने रहने के लिए मकान का निर्माण कर रहे हैं जिसके लिए आज नीव खोदी जा रही है। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि पूर्व में ही जमीन मस्जिद बनाने के लिए ली गई थी लेकिन अब यह कह रहे हैं कि हम अपने लिए मकान का निर्माण कर रहे हैं। विवाद होता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अमित कुमार मय बल के साथ मौके पर पहुंचे और विवाद को शांत कराया।
कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि नीव भराई कार्य को अभी रुकवा दिया गया है लेखपाल को बुलाकर जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी अगर ग्राम समाज की जमीन निकलती है तो उसे पर कोई भी निर्माण नहीं किया जाएगा।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें