डंपर में रोडवेज बने ने पीछे से टक्कर मारी, 14 यात्री घायल सूचना पर पहुँची एम्बुलेंस ने घायलों को मेडिकल कालेज में कराया भर्ती
एटा।* कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मंगलवार को दिन के 11ः55 बजे डंपर में रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 14 यात्री घायल हो गए। सूचना पाकर पहुँची एम्बुलेंस ने सभी को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
बताया गया है कि कोतवाली देहात के जीटी रोड स्थित वाईपास गंजडुण्डवारा मार्ग स्थित गांव रामपुर घनश्याम के समीप खड़े डंपर में पीछे से आनंद बिहार, कानपुर, एटा, बेबर, कन्नौज रूट पर चलने वाली बड़ौत डिपो की रोडवेज बस संख्या-यूपी-78-जेएन-7377 ने टक्कर मार दी। हादसा होते ही सवारियों में चीखपुकार मच गई। दौड़कर मौके पर पहुँचे स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गई। सूचना पर पहुँची पुलिस और एम्बुलेंस द्वारा घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। इस हादसे में वाईपास जीटी रोड़ निवासी ताराचन्द्र (27) पुत्र ओमप्रकाश, सुरजीत सिंह (30) पुत्र अवधेश कुमार, मैनपुरी के बिछवां थानान्तर्गत गांव देवगंज निवासी रंजीत सिंह (28) पुत्र रामनारायन, छत्तीसगढ़ के लोहारसानी निवासी अनीता (30) पत्नी शेष सिंह, अखिलेश (11) पुत्र फूल सिंह, छत्तीसगढ़ के थाना व कस्बा रामपुर निवासी कुनीवाई (70) पुत्र मिठाई लाल, पंचराम (26) पुत्र मिठाईलाल, छत्तीसगढ़ के पंचपेठी थाना के गांव सानी निवासी निधि (27) पुत्री उमेश चन्द्र, मैनपुरी के थाना व कस्बा भौगांव निवासी श्यामसिंह (27) पुत्र कालीचरन सिंह, मैनपुरी के भौंगांव थाना क्षेत्र के गांव द्वारिकपुर निवासी ओमकार शर्मा (20) पुत्र होरीलाल शर्मा, एटा के जैथरा थानान्तर्गत ग्राम ततरई निवासी अवधेश कुमार (53) पुत्र तहसीलदार सिंह, इसी गांव की शकुंतलादेवी (52) पत्नी अवधेश कुमार, इसी थाना के गांव सुल्तानपुर निवासी रजनेश (25) पुत्र कृष्णकांत, छत्तीसगढ के लोहारसानी निवासी प्रेम सिंह (40) पुत्र रामसिंह घायल हुआ है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें