एटा।* थाना व कस्बा अवागढ़ में पति से कहासुनी होने पर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। बताया गया है कि कस्बा अवागढ़ निवासी 28 वर्षीय रूबी की पति कमल सिंह से किसी बात को लेकर गुरूवार की रात 9 बजे कहासुनी हो गई। पति को कुछ भलाबुरा कह दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर रूबी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात परिजनों को जानकारी हुई तो आनन फानन में रूबी को फांसी के फंदे से उतारकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से मेडिकल कालेज में दाखिल कराया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया वही मौके पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें