रामलीला बाउंड्री वॉल की नीव खुदाई पर स्थानीय लोगों ने किया विरोध, मांगा रास्ता सूचना पर पहुंची अलीगंज पुलिस ने फीता डालकर, दिलवाया 15 फुट का रास्ता
अलीगंज।* विकासखंड अलीगंज क्षेत्र में रामलीला ग्राउंड की स्थिति को ठीक करने के लिए शासन द्वारा बजट जारी किया गया था। जिसके कार्य हेतु रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष द्वारा कार्य सुचारू रूप से जारी कराया गया लेकिन स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए आने जाने के लिए रास्ता मांगा। जिसकी सूचना थाना अलीगज पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया और फीता डालकर 15 फुट का रास्ता स्थानीय लोगों को दिलवाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगंज के कैल्ठा चौराहे स्थित रामलीला ग्राउंड की स्थिति को ठीक करने के लिए शासन द्वारा बजट जारी किया गया था। इसके कार्य हेतु सोमवार को रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष विनोद आर्य द्वारा सोमवार को बाउंड्री की नींव खोदी जा रही थी। इसी दौरान दरियावगंज रोड कैल्ठा के निवासी काफी मात्रा में एकत्रित हो गए और जेसीबी के सामने आकर विरोध करने लगे। लोगों का कहना था कि हमको आने जाने के लिए 20 फुट का रास्ता चाहिए। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष विनोद आर्य, अध्यक्ष राकेश कुमार स्वर्णकार, मंत्री जयप्रकाश से ग्रामीणों का वाद विवाद होने लगा जिसकी सूचना कोतवाली अलीगंज पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां कोतवाली प्रभारी अमित कुमार द्वारा स्थानीय लोगों को समझाया गया और फीता डालकर 15 फुट का रास्ता रामलीला कमेटी के द्वारा दिया गया।
रामलीला कमेटी की उपाध्यक्ष विनोद आर्य का कहना है की रामलीला ग्राउंड की जमीन तकरीबन 24 बीघा थी जो दबंग लोगों द्वारा उसमें मकान बना लिए गए हैं। वर्तमान में रामलीला ग्राउंड की जमीन 17 बीघा के लगभग मौके पर है। उसमें अराजकतत्व रोक लगा रहे हैं। पूर्व में भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पैमाइश कराकर रामलीला ग्राउंड की जमीन को सुरक्षित कराया गया था। उसके बावजूद भी कुछ अराजकतत्व अभी भी रोड़ा लगा रहे हैं।
कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जहां आक्रोषित ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया गया और फीता डालकर 15 फुट रास्ता उनको दिया गया है जिससे उनके आवागमन में कोई भी समस्या खड़ी ना हो।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें