एटा।* जैथरा थाना क्षेत्र के नगला शंकर उर्फ नगला ठेका में एक युवक की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। भाई ने पत्नी समेत सात ससुरालीजनों पर कमरे में बंद कर मारपीट कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है।
मलावन थाना क्षेत्र के गांव कुॅवरपुर नगरिया निवासी जितेन्द्र सिंह (35) पुत्र रघुवीर सिंह की शादी जैथरा के गांव नगला शंकर उर्फ नगला ठेका निवासी रामसेवक की बेटी नीलम के साथ हुई थी। जितेन्द्र के तीन बच्चे हैं, बेटी गौरी 9 साल, बेटा साहिल 7 साल और दूसरा बेटा शिवा 5 साल है। नीलम 15 दिन से अपने मायके में थी, जितेन्द्र पत्नी को बुलाने के लिए शनिवार को दिन के 4 बजे गया था। शनिवार की रात 8 बजे शंकर के अमरदीप ने सूचना दी कि जितेन्द्र ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई है, शव मेडिकल कालेज में रखा हुआ है। भाई धमेन्द्र ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि जितेन्द्र पत्नी को बुलाने गया तभी ससुरालीजों द्वारा कमरे में बंद कर उसके साथ मारपाीट की, जिससे लज्जित होकर उसने आत्महत्या कर ली है। आरोप है कि ससुरालीजनों जितेन्द्र का शव मेडिकल कालेज में छोड़कर फरार हो गए। इस मामले की रिपोर्ट धर्मेन्द्र ने जितेन्द्र की पत्नी नीलम, ससुर रामसेवक, सास मीना, साला रमन, चमन और आशीष, अमरदीप पुत्रगण चरन सिंह के खिलाफ पंजीकृत कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें