अलीगंज।* अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ई-रिक्शा की टक्कर से रविवार को एक बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया है।
घटनाक्रम के अनुसार नयागांव थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम तुगई निवासी 9 वर्षीय आनंद कुमार पुत्र उदयपाल सिंह रविवार को सुबह अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बाबा दक्ष्मनदास स्कूल के पास पैदल जा रहा था। इसी दौरान ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल बालक को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर कानूनी कार्रवाई की है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें