एटा।* मेडिकल कॉलेज में डायरिया पीड़ित मासूम बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने इस मौत को स्टाफ नर्स की लापरवाही का परिणाम बताया। लापरवाही का आरोप लगा रहे परिजनों ने हंगामा भी किया। मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से की गई। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला होली गेट निवासी आजिल (4 साल) पुत्र रईश को मंगलवार की रात उल्टी दस्त की शिकायत हुई, पिता ने परिजनों की मदद से उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। डाक्टरों ने कहा कि बच्चे को डायरिया की शिकायत है। रातभर बच्चा मेडिकल कालेज में एमसीएम बिल्डिंग में भर्ती करा। आरोप है कि स्टाफ नर्स ने इंजेंक्शन लगाकर वार्ड में भेज दिया। उसके बाद स्टाफ नर्स द्वारा उपचार किया गया। बुधवार को सुबह 7 बजे आजिल की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चे की मौत से आक्रोशित परिजनों ने मेडिकल कालेज परिसर में हंगामा किया। समझा बुझाकर उन्हें शांत किया गया। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने जांच करने कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें