एटा।- मिरहची थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक वृद्ध को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मिरहची थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम वीरपुर निवासी 62 वर्षीय लाखन सिंह पुत्र तेज सिंह को रविवार की देर रात पुलिस द्वारा घायलावस्था में मेडिकल कालेज में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जानकारी की तो बताया गया कि संदिग्ध परिस्थतियों में लाखन सिंह को गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अमित कुमार राय मय पुलिस फोर्स के घायल के पास पहुचे और पूछताछ की। इधर डाक्टर ने लाखन सिंह की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मिरहची थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें