सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हाथरस जंक्शन पुलिस और एसओजीकी संयुक्त कार्रवाई में योगेश उपाध्याय हत्याकांड का अभियुक्त सोनू मुठभेड़ के दौरान घायल, गिरफ्तार


हाथरस। 

हाथरस जंक्शन पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्रान्तर्गत योगेश उपाध्याय की गोली मार कर हत्या कर देने की घटना के अभियोग में वांछित ₹25000/- का ईनामिया अभियुक्त सोनू पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। घायल अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक मोटरसाईकिल बिना नम्बर प्लेट व अवैध असलाह कारतूस बरामद हुए हैं। 

पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के आदेशानुसार इनामी वांछित अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुये थाना हाथरस जंक्शन पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस मुठभेड के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्रान्तर्गत योगेश उपाध्याय की गोली मार कर हत्या कर देने की घटना के अभियोग में वांछित ₹25000/- रुपये का इनामी अभियुक्त सोनू जाटव पुत्र महेश चन्द्र निवासी धौरपुर थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस  ग्राम वाहनपुर टमाटर रोड के पास गोली लगने से घायल हुआ है । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । गिरफ्तार घायल अभियुक्त के कब्जे से एक मोटरसाईकिल बिना नम्बर प्लेट व अवैध असलाह कारतूस बरामद हुए हैं । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । 

ज्ञात हो कि दिनांक 14.06.2024 को थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम धौरपुर के पास पुरानी रंजिश के चलते  योगेश उपाध्याय(मृतक) निवासी ग्राम धौरपुर थाना हाथरस जंक्शन की गोली मारकर हत्या की घटना कारित करने के सम्बन्ध में परिजनों की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना हाथरस जंक्शन पर अभियोग पंजीकृत किया गया था । 

पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के नेतृत्व में 10 टीमों का गठन कर घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था तथा एसओजी एवं सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था । जिसके क्रम में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये 2 नामजद अभियुक्त अंकित मसी व पवन कुमार को दिनांक 16.06.2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । उक्त अभियोग में सोनू जाटव उपरोक्त वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु टीमों द्वारा लगातार सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी तथा उक्त आरोपी सोनू जाटव की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा  25000/- रूपये का ईनाम घोषित किया गया था । जिसके क्रम में टीमो के अथक-प्रयासोपरान्त दिनांक 17.06.2024 को उक्त मुकदमे में वाँछित 25000/- रुपये के इनामी अभियुक्त सोनू जाटव को पुलिस मुठभेड के उपरान्त गिरफ्तार किया गया है । 


*अभियुक्त सोनू जाटव उपरोक्त का आपराधिक इतिहास*-

1. मु0अ0सं0-404/2013 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।

2. मु0अ0सं0-149/16 धारा 323,324,325,336,427,506,504 भादवि थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथऱस ।

3. मु0अ0सं0-99/22 धारा 302,388 भादवि थाना हाथऱस जंक्शन जनपद हाथऱस ।

4. मु0अ0सं0-239/2024 धारा 147,148,149,302,506,34 भादवि थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।





.@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...